परीक्षा के लिए Preparation नोट्स कैसे बनाए !


परीक्षा के लिए Preparation नोट्स कैसे बनाए !
दोस्तों, हम किसी भी परीक्षा हेतु जब तैयारी करते है तो उसके लिए हमें
एक अच्छे नोट्स बनाने की आवश्यकता पड़ती है वो भी ऐसे नोट्स जिसके माध्यम से आसानी से अपनी परीक्षा को सफल बना सकें | ऐसे नोट्स परीक्षा Preparation के लिए बनाना आसान काम नहीं होता है | यह समस्या लगभग प्रत्येक स्टूडेंट्स के समक्ष होती है |

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऐसी उलझनों से निकलने में मदद करेंगे | यहाँ पर आपको ऐसी बातें बताई जाएँगी जिनके द्वारा आपकी परीक्षा के लिए Preparation नोट्स बनाने की समस्या का चुटकियों में समाधान हो जायेगा , और आप एक सफल परीक्षा देने की ओर अग्रसर हो सकेंगे | परीक्षा के लिए Preparation नोट्स बनाने के कुछ तरीके इस प्रकार है |

Read Also: सफलता के लिए ज़रूरी है - Focus !

परीक्षा के लिए Preparation नोट्स बनाने के तरीके-

शॉर्ट्स नोट्स बनाकर-

यदि हम परीक्षा के लिए नोट्स बनाते है तो हमें नोट्स ज्यादा बड़े नहीं बनाने चाहिए | परीक्षा का पूर्ण सिलेबस बहुत बड़ा होता है | जिसको याद करना बेहद ही कठिन कार्य होता है | पूर्ण सिलेबस याद करना स्टूडेंट्स के लिए तो लगभग असम्भव ही होता है | परीक्षा के दिनों का टाइम स्टूडेंट्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण और परीक्षा का स्कोरकार्ड बनाने का समय होता है | इसलिए ऐसे समय में हम पूर्ण सिलेबस और नोट्स को तैयार करना नमुमकिन सा होता है |

यदि हम अपने सिलेबस को पूर्ण करने के साथ ही उसके शॉर्ट्स नोट्स बनाकर चलते है तो परीक्षा के समय हम उस विषय के पूर्ण सिलेबस को आसानी से तैयार कर सकते है | इसलिए परीक्षा Preparation के लिए शॉर्ट्स नोट्स का प्रयोग करना भी एक अच्छा और लाभकारी फैसला हो सकता है|

Read Also: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे - जानिये Tips & Tricks

चार्ट या चित्रण का प्रयोग करके-

यदि हम परीक्षा Preparation नोट्स बनाने के लिए चार्ट का प्रयोग करते है तो हमें परीक्षा के समय बहुत ही मदद प्राप्त होती है | चार्ट का प्रयोग करके हम काफी विषयों के नोट्स के रूप में प्रयोग कर सकते है | खासकर उनके लिए जिन्हें हमें याद करने में समस्या आती है | यदि उस विषय से संबधित कुछ टॉपिक्स पर हम चार्ट या चित्रण का प्रयोग करते है तो हमें परीक्षा के समय काफी आसानी होगी |

जैसे की यदि हमें मैथ्स के फॉर्मूले नही याद हो रहे है तो उसके लिए हम चार्ट या चित्रण की सहायता लें सकते है | चार्ट में मैथ्स के फॉर्मूले लिखकर हम चार्ट को अपने स्टडी रूम में लगाकर उस पर डेली फोकस करने से आसानी से याद कर सकते है जिसके द्वारा उसका लाभ हमें परीक्षा हाल में दिखाई देता है | जब भी हमारा ध्यान चार्ट पर जाये तो एक बार उसे ध्यान से पढ़ने से ही तैयार हो जाता है |

चार्ट का प्रयोग हम किसी भी विषय पर कर सकते है जैसे विज्ञान के लिए भी इसका प्रयोग करना हमारे एग्जाम के समय फायदेमंद साबित हो सकता है | जैसे विज्ञान के जो कठिन टॉपिक है उन पर चार्ट या चित्रण का प्रयोग करके हम उसका सम्पूर्ण वर्णन परीक्षा हाल में कर सकते है , इसके अतिरिक्त भी अन्य विषयों पर यदि चार्ट का प्रयोग करते है तो प्रयोग करना गलत नहीं होगा | इस तरह चार्ट तथा चित्रण के द्वारा भी नोट्स बनाकर परीक्षा की अच्छी Preparation की जा सकती है |

Read Also: जब पढ़ने बैठे और दिमाग इधर -उधर जाए तो क्या करे - जाने Tips

अन्य नोट्स बनाकर-

परीक्षा के लिए स्वयं के द्वारा भी कुछ ट्रिक्स के नोट्स बनाए जा सकते है जो स्टूडेंट्स स्वयं ही अपनी सुविधानुसार तैयार करता है | जिसमे कुछ शॉर्ट्स ट्रिक्स होती है जिनसे याद करने में आसानी होती है | कुछ ऐसी सामग्री जो स्टूडेंट्स क्लास, इंटरनेट, अख़बार या अन्य मध्यमों से अपनी सुविधानुसार बनाता है और उसका प्रयोग परीक्षा के समय करता है | इस तरह अन्य तरीकों से भी परीक्षा के लिए Preparation हेतु नोट्स तैयार किये जा सकते है |

Read Also: जीवन में सफलता चाहते है तो जरूर पढ़े

दोस्तों, उपरोक्त दी गई जानकारी के माध्यम से अब आपको परीक्षा के लिए Preparation नोट्स बनाने में अवश्य ही सहायता प्राप्त होगी | जिसका प्रयोग करके आप आसानी से परीक्षा को सफल बनाने में कामयाब होंगे | यदि अभी भी आपके समक्ष कोई दुविधा या विचार मन में आ रहा है तो आप कमेंट बॉक्स की सहायता जरूर प्राप्त करें , और अपने विचारों को व्यक्त करें | आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का हमें इंतजार है |